भिवानी, 06 अक्तूबर : अग्रवाल वैश्य समाज के तत्वावधान में स्थानीय आदर्श कॉलेज महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए 110 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कैनवास पर अपनी कल्पना के विविध रंग बिखेरे।
प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की होनहार छात्रा रितिका ने अपनी असाधारण और उत्कृष्ट कलाकृति के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया। निर्णायकों ने रितिका की रचनात्मक सोच और रंगों के संयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह के दौरान अग्रवाल वैश्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा विजेता छात्रा रितिका को 2100 की नकद पुरस्कार राशि, एक आकर्षक ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपनी इस उपलब्धि पर रितिका ने अपने शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया। प्रतियोगिता के दौरान चुनी गई टॉप-10 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स में टीआईटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित सूची में अपनी जगह बनाई। जिनमें 11वीं कक्षा की रीतिका ने संपूर्ण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, 9वीं कक्षा की सोनम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, 8वीं कक्षा के शांतनु ने शानदार कला कौशल के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पाया।
विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय कला अध्यापक समृद्धि शर्मा को जाता है, उनके द्वारा ही विद्यार्थियों की तैयारी करवाई गई थी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी अद्वितीय कला प्रतिभा के दम पर न केवल अपनी रचनात्मक क्षमता का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है।
इस मौके पर सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, प्राईवेट स्कूल वेलफेयर के अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महासचिव प्रो. विपिन गुप्ता,8 आदर्श महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल, बाबू लाल आर्य, समाज के विधानसभा अध्यक्ष सतीश वैद, महासचिव आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष अखिल मित्तल, उमेश बंसल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
RED RIBBON QUIZ & POSTER MAKING COMPETITION 🎀 held at Model Sanskriti Sr Sec School Bhiwani on 29.9.2026
Today, Red Ribbon Quiz & Poster Making Competition was organized at Model Sanskriti School Bhiwani,where around 42–45 students participated from different schools of Bhiwani block with great enthusiasm.
Proud Achievement for TIT Senior Secondary School, Bhiwani!
Our talented students performed exceptionally well and qualified at the Block Level, securing their selection for the District Level in following events
1 Poster Making –
Selected for District Level
Participated student
Ritika D/O Shri Loknath Jaiswal – Class XI
2 Red Ribbon Quiz –
Selected for District Level
Participated students
1 Priyanka Shri Bharat Pal – Class IX
2 Aditya Pal Shri Lal Bahadur – Class IX
Heartiest congratulations to all




